फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीराम का हुआ राजतिलक, लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा/मुंडाली। श्रीरामलीला माछरा व मुंडाली में रावण दहन के उपरांत श्रीराम के राजतिलक की रामलीला का मंचन किया गया। श्रीराम द्वारा लंका में रावण वध के उपरांत श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण सहित राम अयोध्या में पहुंचते हैं। जैसे ही अयोध्या की जनता व भरत, शत्रुघ्न आदि को राम के आने का समाचार मिलता है तो अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है और जय श्रीराम के नारों से अयोध्या गूंज उठती है। गुरु वशिष्ठ श्रीराम का राजतिलक करते हैं और श्रीराम अयोध्या के राजा बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें