मेरठ..कंवलजीत..साइबर ठगी के आरोपी सलाउद्दीन को भावनपुर पुलिस ने स्पेशल सीजीएम् की कोर्ट में पेश
मेरठ। साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को जनधन खाते खुलवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य मो. अलाउद्दीन व सोनू को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के खाते खुलवाकर उनका उपयोग साइबर ठगी के लिए करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बैंक से संबंधित फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। गैंग में शामिल अन्य पांच आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि काफी समय से देहात व शहरी क्षेत्र में जनधन खाते खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला एक गैंग सक्रिय था। जिसको लेकर पीड़ितों की शिकायत आ रही थी। कुछ दिन पूर्व लोहियानगर के न्यू इस्लामनगर निवासी शहजाद ने थाने पर केस दर्ज कराते हुए बताया था कि मो. अलाउद्दीन निवासी रेजीडेंसी बिजली बंबा बाईपास लोहियानगर व सोनू निवासी मवाना ने उसके साथ जनधन खाता खुलवाने के नाम पर धोखाधड़ी की थी। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोगों का खाता खुलवाकर उनके दस्तवेज अपने पास रख लेते थे।
इन खातों में ठगी की रकम हस्तांतरित कराई जाती थी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों शाहरुख, समीर,मोनू, इसराईल व शमशाद के बारे में जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लोहियानगर डंपिंग ग्राउंड के पास से एक पॉलीथीन में सात चेकबुक, 11 एटीम कार्ड, आठ पासबुक, दो आधार कार्ड व दो पैन कार्ड बरामद किए। दोनों आरोपियों पर गाजियाबाद व मेरठ के थानों में कई केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मेरठ..कंवलजीत..साइबर ठगी के आरोपी सलाउद्दीन को भावनपुर पुलिस ने स्पेशल सीजीएम् की कोर्ट में पेश