यह फोटो संवाद की हे कृपया स्रोत पुलिस न लिखे......मेरठ..कंवलजीत..लोहियानगर पुलिस ने पकडे वाहन च
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने मंगलवार रात चेकिंग के दौरान मेरठ व आसपास के क्षेत्र में बाइक व स्कूटी चोरी करने वाले छह वाहन चोर पकड़े। पुलिस को चोरों के पास से चोरी की छह बाइक, चार स्कूटी व दो बाइक का सामान बरामद हुआ। पुलिस चोरी के वाहन खरीदने वालों की तलाश में भी लग गई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि लोहियानगर पुलिस मंगलवार रात हापुड़ रोड से अयान, आमिर उर्फ मीर, जुबैर, जुनैद उर्फ मुन्नू निवासी थाना लिसाड़ी गेट, नौशाद निवासी जाहिदपुर लोहियानगर व शाहिद निवासी लावड़ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चोरी की बाइक व स्कूटी को कम पैसों में बेच देते थे। पैसों से अपने शौक पूरे करते थे। बाइक व स्कूटी का सामान कबाड़ी नौशाद खरीद लेता था। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
यह फोटो संवाद की हे कृपया स्रोत पुलिस न लिखे......मेरठ..कंवलजीत..लोहियानगर पुलिस ने पकडे वाहन च