मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार रात हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वलीदपुर गांव के सामने सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में हरिद्वार की ओर से आ रही कार पीछे से घुस गई। परिवार के लोग हरिद्वार में बेटे की अस्थियां विसर्जित करके लौट रहे थे। मरने वालों में युवक के चाचा और ससुर शामिल हैं।
बताया गया कि इस दर्दनाक हादसे में पत्नी और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, छह महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई।