फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: पलटी खाकर खाई में गिरी गाड़ी, मची चीख-पुकार, दो की मौत और कई लोग घायल

Mon, 06 May 2019 10:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खाई में गिरी कार और टाटा एस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में हाईवे पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में से एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुरकाजी में हाईवे पर कम्हेड़ा पुल के निकट सवारियों से भरे टाटा एस से कार की टक्कर हो गई। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क पर ही कई पलटी खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी। टाटा एस भी खाई में जा पलटा। हादसे में कार सवार छपार के गांव तेजलहेड़ा निवासी मदन गुर्जर (55) पुत्र मूला सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश, प्रदीप व ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी लोग मंगलौर के गांव लंढोरा में भात देने गए थे, जहां से लौटते हुए हादसे का शिकार हो गए। 

उधर, टाटा एस में सवार रूबी, मिथलेश, सुनीता, बृजलता, सोमपाल, निशा, सोनू व सतवंती निवासीगण मिर्जापुर उत्तराखंड और मुनेश निवासी मोहम्मदपुर जट मंगलौर भी घायल हो गए। टाटा एस में सवार सभी लोग मेरठ में किसी सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। हादसा होते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची डायल-100 और राहगीरों ने क्षतिग्रस्त वाहनों से घायलों को निकालकर पीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें