फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Wed, 28 Aug 2019 01:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर में बुधवार को दो अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। यहां एक बाइक सवार शख्स को तेज रफ्तार ट्रक ने मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक 19 वर्षीय युवक की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस दोनों जगह घटनास्थल पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


तितावी थानाक्षेत्र के ग्राम बघरा निवासी जगबीर (50) पुत्र अतरसिंह किसी काम से बाइक लेकर निकला था। यहां बघरा के नजदीक ही सड़क पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। प़ुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वारदात को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया जबकि पुलिस ने मौके से ट्रक बरामद कर लिया है। व्यक्ति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

यह भी पढ़ें: चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े छात्रों के दो गुट, फायरिंग, एक घायल

दूसरा हादसा खतौली क्षेत्र में हुआ। जहां बुढ़ाना रोड पर बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुढ़ाना निवासी शादाब (19) पुत्र फखरुद्दीन घर से काम पर निकला था। यहां रास्ते में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर दौड़े लेकिन इससे पहले ही युवक ने तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें