फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के मामले में पश्चिमी यूपी में अब तक 19 मुकदमे, 37 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 28 Aug 2019 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक को मेरठ में भीड़ ने जमकर पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने का प्रयास चल रहा है। मेरठ जोन में बच्चा चोरी की अफवाह के मामले में 19 मुकदमे दर्ज कर 37 लोगों को जेल भेजा गया। अफवाह फैलाने वाले सीधे जेल जाएंगे। इसको लेकर पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में प्रधान और शहरी क्षेत्र में पार्षदों को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद के एसएसपी को ग्राम प्रधानों और पार्षदों को नोटिस भेजने की बात कही। कहा कि शहरी और देहात क्षेत्र में जनप्रतिनिधि मीटिंग लें। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वाले लोगों को रोकें।

विज्ञापन

इसको देखते मंगलवार को पुलिस अफसरों ने कई जगह पर मीटिंग की। लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की फर्जी सूचना पर यकीन न करें। अफवाह फैलाने वाले की जानकारी पुलिस को दें। जिस पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। पिछले पांच दिन में मेरठ जोन में 37 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है, जिसमें मेरठ से नौ लोग जेल गए हैं।

इस जनपद से भेजे जेल 
जिला मुकदमे गिरफ्तार
मेरठ 02 09
बुलंदशहर 08 06
बागपत 04 12
मुजफ्फरनगर 03 05
शामली 02 05

अफवाहें न फैलाएं
बच्चों चोरी की अफवाह उड़ाने वालों को जेल भेजा जा रहा है। प्रधान, पार्षदों को नोटिस भेजा गया कि वह मीटिंग बुलाकर लोगों को समझाएं ताकि अफवाह न फैले। माहौल खराब करने के लिए कुछ लोगों ने इस तरह की अफवाह फैलाई है। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें