फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-मवाना मार्ग पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद जमा हुई भीड़ से थाना प्रभारी कृष राजपूत जानकारी लेते हुए। (बहसूमा)
विज्ञापन
- रहमापुर गांव के पास हुआ हादसा, हादसे में कार सवार लोगों को नहीं आई खरोंच
विज्ञापन



बहसूमा (मेरठ)। मूसलाधार बारिश के बाद तेज हवा चलने से मेरठ-मवाना मार्ग पर गांव रहमापुर के नजदीक सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टिस के पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।पेड़ से नीचे एक कार भी दब गई लेकिन उसमें सवार लोगों को कोई खरोंच नहीं आई। पेड़ गिरने मार्ग बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हादसा शाम करीब सवार चार बजे हुआ।
गांव अकबरपुर सादात निवासी लाला (38) पुत्र प्रेम सिंह जाटव मजदूरी करता था। वह बाइक पर सवार होकर मवाना से बहसूमा की ओर आ रहा था। शाम करीब 4:10 बजे जब वह रहमापुर गांव के नजदीक पहुंचा तो तेज हवाओं के कारण अचानक यूकेलिप्टिस का एक पेड़ जड़ से उखड़कर उसके ऊपर आ गिरा। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं, इसके करीब 15 मिनट बाद बहसूमा की तरफ मवाना की ओर जा रही रोडवेज बस सड़क पर पेड़ गिरा देखकर रुक गई। उसमें सवार सलमान 35 पत्र जाहिद निवासी नगला साहू थाना निवाड़ी गाजियाबाद बस से उतरकर सड़क पर गिरे पेड़ को देखने गया। अचानक उसके ऊपर दूसरा पेड़ आकर गिरा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक कार भी पेड़ के नीचे दब गई। भीड़ ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। कार चालक सचिन जैन पुत्र एमपी जैन निवासी लक्ष्मी नगर दिल्ली ने बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार से हस्तिनापुर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी अनुषा जैन, पुत्री वंशिका 11 वर्ष, पुत्र वंश 8 वर्ष आर्यन 3 वर्ष थे। गनीमत रही कि पूरा परिवार से कुशल बच गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों लाला और सलमान को तुरंत हस्तिनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां दोनों को चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सड़क पर पड़े पेड़ों को जैसे-तैसे हटवाकर रास्ते को सुचारू कराया।
विज्ञापन

सीओ संजय जायसवाल ने बताया कि पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। दाेनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे के बाद जमा हुई भीड़ से थाना प्रभारी कृष राजपूत जानकारी लेते हुए। (बहसूमा)

हादसे के बाद जमा हुई भीड़ से थाना प्रभारी कृष राजपूत जानकारी लेते हुए। (बहसूमा)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें