फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य केंद्रों के लिए... यूजी, पीजी और विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक और विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि दो सितंबर है। यूजी, पीजी व विधि के तीन व पांच वर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जिन विद्यार्थियों ने अब तक पंजीकरण नहीं कराया है, वह अब पंजीकरण जरूर करा लें। इसके बाद इस सत्र में प्रवेश को कोई अतिरिक्त अवसर नहीं मिलेगा।
स्नातक स्तर पर तीन मेरिट और परास्नातक स्तर पर एक मेरिट जारी हो चुकी है। तीन सितंबर या उसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से पीजी की दूसरी मेरिट और स्नातक की अगली मेरिट जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक भूपेंद्र सिंह के अनुसार विभिन्न कारणों से स्नातक कक्षाओं के परिणाम जारी नहीं होने से विद्यार्थी परास्नातक पाठ्यक्रमों के साथ ही बीए-एलएलबी, बीकॉम एलएलबी व तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं करा सके थे।
विज्ञापन

परास्नातक संग स्नातक पाठ्यक्रमों में भी पंजीकरण पोर्टल सक्रिय है। पंजीकरण के साथ ही उक्त तिथियों के दौरान पहले से पंजीकृत विद्यार्थी अपने पंजीकरण विवरणों में संशोधन भी कर सकेंगे। एकेडमिक प्रोफाइल में परसेंटेज, अंक, वेटेज आदि में कोई गलती रहने पर संशोधन कर सकेंगे।
स्नातक स्तर पर बीपीईएस, बीएससी फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में संचालित विधि पाठ्यक्रमों बीए-एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और एलएलबी में पंजीकरण किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण फार्म में पंचम सेमेस्टर या परास्नातक कक्षा के तृतीय सेमेस्टर तक के अंक भरकर फार्म जमा कर दिया था, वह अपने पंजीकरण फार्म में सुधार कर अपने स्नातक कक्षा के अंतिम सेमेस्टर व परास्नातक कक्षा के अंतिम सेमेस्टर तक के अंक अपलोड कर दें। जिन अभ्यर्थियों ने अपने पंजीकरण फार्म में सीजीपीए भर दिया है तो वह अपने फार्म में सुधार कर स्नातक व परास्नातक कक्षा के कुल अंक व प्राप्तांक भर दें।
विज्ञापन

पीजी स्तर पर भी जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण फार्म में स्नातक कक्षा के पंचम सेमेस्टर तक के अंक भरकर फार्म जमा कर दिया था वह अपने पंजीकरण फार्म में सुधार कर अपने स्नातक कक्षा के अंतिम सेमेस्टर तक के अंक अपलोड कर दें और जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण फार्म में सीजीपीए भर दिया था वह भी अपने फार्म में सुधार कर स्नातक कक्षा के प्राप्तांक व पूर्णांक भर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें