फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में पिकअप और कंटेनर में भीषण टक्कर, दो लोगों की मौत, दो घायल 

Thu, 27 Feb 2020 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहारीगढ़-दून हाईवे पर गुरुवार सुबह मोहंड से पहले मुर्गो से भरी पिकअप व कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार  के  लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुर्घटना सैकड़ों मुर्गों की भी मौत हुई है। 

थानाध्यक्ष ने बताया की मोहड़ से पहले दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी महादेव कॉलोनी यमुनानगर मनोज पुत्र सोमनाथ दरगाह पुर थाना झिंझाना शामली घायल हुए हैं। जिन्हें थाना पुलिस ने उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


चालकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एक चालक उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जबकि दूसरा प्रतापगढ़ का रखने वाला है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें