उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बिहारीगढ़-दून हाईवे पर गुरुवार सुबह मोहंड से पहले मुर्गो से भरी पिकअप व कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों चालकों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवाया। थाना पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुर्घटना सैकड़ों मुर्गों की भी मौत हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया की मोहड़ से पहले दोनों वाहनों की जबरदस्त टक्कर हुई है। जिसमें दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। वाहन में सवार अशोक पुत्र अतर सिंह निवासी महादेव कॉलोनी यमुनानगर मनोज पुत्र सोमनाथ दरगाह पुर थाना झिंझाना शामली घायल हुए हैं। जिन्हें थाना पुलिस ने उपचार के लिए फतेहपुर अस्पताल भिजवा दिया है।
चालकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एक चालक उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जबकि दूसरा प्रतापगढ़ का रखने वाला है। परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है।