फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्रिस्तान में मृत गोवंश दबाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

Sat, 30 May 2026 08:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौपी, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव खासपुर में गांव के ही कुछ लोगों ने कब्रिस्तान स्थल पर मृत गोवंश दबा दिया। दूसरे वर्ग के युवकों ने विरोध किया तो आरोप है कि आरोपी पक्ष में उन पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। इस मामले में घायल पक्ष की ओर से दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर को गांव खासपुर निवासी गौरव और प्रशांत ने अपने अन्य कई साथियों के साथ मृत गोवंश को गांव के ही कब्रिस्तान में दबा दिया। इस दौरान आमिर व शाहरुख वहां पहुंचे तो दोनों ने गोवंश दबा रहे युवकों का विरोध किया। आरोप है कि दोनों युवकों ने अपने साथियों के साथ उन पर जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे व लोहे की रोड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कार्यवाहक सीओ किठौर पंकज लवानिया ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा सीसीटीवी फुटेज देखी। पुलिस ने दोनों घायलों को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई है। पीड़ित पक्ष ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी है। सीओ ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें