फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो लोगों पर जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला कस्बा निवासी किसान आशाराम ने लावड़ निवासी दो लोगों पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने परिवार के साथ तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

आशाराम ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि लावड़ में उसकी व भाइयों कैला व मुन्ने की भूमि है। आरोप है कि उसकी भूमि पर दो लोग अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने पूर्व में भी मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। पीड़ित ने एसडीएम सरधना से कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने पीड़ित परिवार को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें