फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: केंद्रीय प्रन्यासी मंडल बैठक सफल होने पर की समीक्षा

विज्ञापन
हस्तिनापुर में विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर (मेरठ)। विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। मेरठ के केशव भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय एवं प्रांतीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक विषयों पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा गंभीर एवं व्यापक चर्चा की गई।
केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय गो रक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय ने कहा कि हाल ही में जंबूद्वीप में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रन्यासी मंडल की बैठक में देश-विदेश से 400 से अधिक प्रन्यासी प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। उपाध्याय ने सफल आयोजन का श्रेय देते हुए कहा कि केंद्रीय सह मंत्री मनोज वर्मा, मेरठ प्रांत के प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर एवं संगठन मंत्री अरुण कुमार के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन ऐतिहासिक बना। उन्होंने कहा कि संगठन मंत्री अरुण कुमार द्वारा दिनभर एवं रात्रि में निरंतर बैठकों का आयोजन कर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की गई। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का स्पष्ट बोध बना रहा। प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में सर्वे व्यवस्था प्रमुख प्रेम सिंह, सह व्यवस्था प्रमुख निवेश वशिष्ठ, सह मंत्री जितेंद्र चौधरी, अमित जिंदल, प्रांत उपाध्यक्ष रविंद्र लांबा व छाया, ललित जोशी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हस्तिनापुर में विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें