नंगली फ्लाईओवर के पास देरशाम हुआ हादसा, घायलों की हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। मेरठ- गढ़ रोड पर नंगली फ्लाईओवर के पास मंगलवार शाम दो बाइकें में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को कस्बा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा के मवाना तिराहा निवासी यश (18) कौशिक अपने साथी तनिष्क साथ स्प्लेंडर बाइक पर अपने माछरा की ओर से आ रहे थे। जब वे नंगली फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सामने से दूसरी बाइक पर मेरठ जा रहे श्यामपुर रोड निवासी समीर और मनोज की उनकी भिड़ंत हो गई। लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से सरकारी अस्पताल ले और क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले गई। घायल समीर और मनोज मेरठ के मेडिवर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ हैं। दोनों साथी अस्पताल में नाइट ड्यूटी करने के लिए रोजाना की तरह एकसाथ निकले थे। सीओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक है। अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।