फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किनौनी चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
- 1.50 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य, गन्ना मंत्री करेंगे शुभारंभ, 178 क्रय केंद्र स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी बृहस्पतिवार को अपने 23वें पेराई सत्र का शुभारंभ करेगी। मिल परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में केन कॅरिअर में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरुआत करेंगे। इस दौरान हवन-पूजन भी होगा।
बुधवार को मिल के यूनिट केपी सिंह ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में मिल ने 1.45 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस दौरान 11.22 प्रतिशत औसत चीनी रिकवरी के साथ 16 लाख 29 हजार चीनी के बोरों का उत्पादन हुआ था। इस बार मिल प्रबंधन ने 1.50 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि गन्ना आयुक्त के आवंटन आदेश के तहत समिति मलियाना, दौराला, मलकपुर, बागपत और मोदीनगर क्षेत्र में 181 गन्ना क्रय केंद्रों से खरीद के आदेश मिले हैं। मिल प्रबंधन ने इनमें से 178 क्रय केंद्र स्थापित कर दिए हैं। 80 केंद्रों पर तौल शुरू कराने के लिए इंडेंट जारी करने की तैयारी की गई है। इस दौरान एचआर जोनल हेड पंकज पवार, गन्ना महाप्रबंधक जयवीर सिंह, राजीव चौधरी, आदर्श राठी और लोकेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जमुनालाल बजाज की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
रोहटा। स्वतंत्रता सेनानी एवं बजाज समूह के संस्थापक जमुनालाल बजाज की 137वीं जयंती पर बुधवार को किनौनी चीनी मिल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। मिल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। यूनिट हेड केपी सिंह ने कहा कि जमुनालाल बजाज ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके दूरदर्शी विचारों और मूल्यों पर स्थापित बजाज समूह आज चीनी, एथेनॉल, उपभोक्ता उत्पाद और विद्युत उत्पादन सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है। समूह उद्यमशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा है। श्रद्धांजलि सभा में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, परमानंद चौहान, संजीव गुप्ता, संजीव शर्मा, नीरज गुप्ता, कौशिक मंडल, नीरज कुमार, नवीन डोगरा, विजय बालियान, अनुराग गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें