नकुड़। ट्यूशन पढ़कर कस्बे से अपने गांव जा रही पांच नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ व जबरन दुकान में खींचने के मामले मे वांछित चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है।
26 अक्तूबर की देर शाम एक व्यक्ति ने अमजद पुत्र असलम निवासी मोहल्ला बंजारान पर अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर ट्यूशन पढ़कर अपने गांव जा रही उसकी पुत्री व अन्य चार नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोप है कि बदनीयत के चलते जबरन हाथ व बाल पकड़कर दुकान के अंदर खींचने तथा विरोध करने पर मारपीट की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने वांछित चर रहे परवेज पुत्र इरशाद व बबला उर्फ बल्लू उर्फ रिजवान पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला बंजारान, नकुड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है।