फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के गनर को लूटने वाले दो बदमाश निवाड़ी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शामली के एसपी के गनर हर किशन लोधी से लूट करने समेत मेरठ में लूटपाट की कई वारदात करने वाले दोनों शातिर बदमाश गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में पकड़े गए। यहां पर राहगीरों से लूटपाट करने के दौरान लोगों ने दोनों को पकड़कर गाजियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए बदमाश धनंजय निवासी गरिमा गार्डन, शालीमार गार्डन दिल्ली और राशिद निवासी मुरादनगर हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोनों बदमाश बाइक पर हाईवे और शहर में घूमकर सोने की चेन ही लूटने थे। इन बदमाशों ने छह मई को डुंगरावली में एसपी शामली के गनर कांस्टेबल हर किशन लोधी से सोने की चेन लूटी थी। स्कूल से बदमाशों ने कांस्टेबल की कार का पीछा किया और गांव में जब कांस्टेबल कार को बैक कर रहा था तभी बदमाश सोने की चेन लूट कर भाग गए थे। इसके बाद बदमाशों ने 27 मई की शाम कंकरखेड़ा बाइपास पर खाना खाने के लिए रुके मथुरा निवासी एडवोकेट निरेंद्र कुमार शर्मा से भी सोने की चेन लूट कर भाग गए थे। इनके अलावा इन बदमाशों ने सदर बाजार थाना क्षेत्र में भी एक महिला से सोने की चेन लूटी थी। तीनों थाने की पुलिस इन बदमाशों की तलाश में लगी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इन बदमाशों को बी वारंट दाखिल कर कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें