फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक से लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक से लूट करने वाले दो बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल स्टोर संचालक और उसके नौकर से सरेराह कनपटी पर तमंचा तानकर लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस ने दबोच लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसएसपी अजय साहनी ने नौचंदी थाना पुलिस को फटकार लगाई।
विज्ञापन

नौचंदी थानाक्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-3 निवासी अनिल मेगानी कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मंगलवार रात करीब 11:45 बजे अनिल अपने नौकर राहुल के साथ स्टोर बंद करके बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। हापुड़ रोड स्थित पटेल मंडप के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके अनिल और राहुल को रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही दो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से लूटपाट शुरू कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बुधवार को वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सरेराह में यह खौफनाक वारदात होने पर पुलिस अधिकारियों में भी खलबली मच गई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर नौचंदी से मामले की जानकारी ली और फटकार भी लगाई। जिससके बाद नौचंदी पुलिस की नींद टूटी और फुटेज लेकर बदमाशों की तलाश शुरू की। एसएसपी के निर्देश पर एसओजी टीम भी बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने फुटेज से पहचान करके दो बदमाशों को पकड़ लिया है। तीसरे की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। लोगों की आवाजाही के दौरान सरेआम बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक से लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें