फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, आपबीती सुन अफसर हैरान, आरोपी फरार

Wed, 10 Oct 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

यूपी के शामली में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तितावी गांव नसीरपुर के जंगल में शामली की महिला को जबरन शराब पिलाकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


हैवानियत को अंजाम देने के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़िता का मेडिकल कराते हुए थाना पुलिस उसके बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।  
     
शामली जनपद के एक गांव निवासी महिला बुधवार दोपहर के समय बदहवासी की हालत में तितावी थाने पहुंची। पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम-पता बताते हुए दो लोगों पर मजदूरी के बहाने से लाने के बाद नसीरपुर गांव के जंगल अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी। 
विज्ञापन


एसओ तितावी तत्काल पीड़िता को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां महिला द्वारा कही गई बातों की तस्दीक हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल महिला की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला को तितावी निवासी सोमपाल बुधवार सुबह मजदूरी कराने के लिए नसीरपुर गांव के जंगल में लाया था, जहां पहले से मांगेराम नामक व्यक्ति मौजूद था। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने जबरन शराब की बोतल उसके मुंह में घुसा दी, जिससे वह नशे की हालत में हो गई।

इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप की हैवानियत को अंजाम दिया। एसओ सूबे सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जिनकी तलाश की जा रही है।    
    
सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट दर्ज
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने भी कोर्ट के आदेश पर मंगलौर के इस्लामनगर निवासी सलीम व असलम पर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार दोनों आरोपी उसके परिचित हैं, जो उसे बहाने से सुभाषनगर के एक घर में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।       

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें