फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ में मदरसे के दो शिक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द (मेरठ)। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव के मदरसे में दो सप्ताह पूर्व दो शिक्षकों ने कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर दी थी। घटना के बाद घबराई छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। शनिवार को छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। परिजनों ने घटना की तहरीर जानी थाने में दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी शिक्षकों आदिल और मकसूद को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

जानी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 12 वर्षीय पुत्री गांव के ही एक मदरसे में आठवीं की छात्रा है। 29 अक्तूबर को छात्रा को कमरे में ले जाकर एक शिक्षक अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी शिक्षक का साथ मदरसे के एक अन्य शिक्षक ने भी दिया। इस बात से छात्रा घबरा गई। उसने मदरसे में आना बंद कर दिया।
शनिवार को परिजनों ने छात्रा को जबरदस्ती मदरसे में भेजने का प्रयास किया। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना से गुस्साए परिजन ने घटना की तहरीर जानी थाने में आरोपी शिक्षकों के खिलाफ नामजद करते हुए दी। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें