फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर गंगोह में बारिश के कारण दो मकान गिरे, मलबे में दबकर पांच घायल 

Thu, 20 Aug 2020 02:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : meerut mews
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के गंगोह में बारिश के कारण क्षेत्र में दो गरीब परिवारों के मकान गिर गए। इसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग दबकर घायल हो गए। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी ग्रामीण मामू का कच्चा मकान बारिश में भरभरा कर अचानक गिर गया। मकान के मलबे में मामू और उसके परिजन दब गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकाला। राहुल, जोशीना, आरती, मामू और उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों का गांव में ही इलाज कराया । मलबे में दबकर खाने पीने का सामान, कपडे़ खराब हो गए। 

सनी, शुभम, पारुल आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित के लिए मुआवजा और मदद की गुहार लगाई है। बुधवार सुबह मोहल्ला कानून गोयान निवासी विद्यासागर के मकान की छत गिर गई। संयोगवश छत गिरने के समय से कुछ समय पूर्व ही उनके परिजन वहां से निकले थे।
विज्ञापन


पीड़ित विद्यासागर ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए फार्म भरा था। मगर संबंधित अधिकारियों ने मकान स्वीकृति की जानकारी तो दी मगर छह माह से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद उसे कोई पैसा नहीं मिल सका। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें