फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य: सौरभ चौधरी

Thu, 20 Aug 2020 02:11 AM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र 18 साल की उम्र में अर्जुन अवाॅर्ड मिलने की खबर पाकर सौरभ चौधरी को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ। उनके कोच अमित श्योराण ने फोन किया तो सौरभ अर्जुन अवाॅर्ड की खबर पर आश्वस्त हुए।

विज्ञापन


बुधवार को सौरभ चौधरी ने अमर उजाला से बातचीत में कहा शूटिंग में कामयाबी के बाद उनका लक्ष्य ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने का है। उन्होंने युवाओं को समय बर्बाद न करते हुए शूटिंग अभ्यास पर ध्यान देने की सलाह दी। कहा, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत करेंगे तो कामयाबी आपके कदमों में होगी।   

मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के गांव कलीना निवासी युवा शूटर ने वह कर दिखाया जो हर बड़े खिलाड़ी का सपना होता है। 2015 में सौरभ ने शूटिंग में करियर की शुरुआत की। बुधवार को मीडिया से बातचीत में सौरभ ने कहा इतनी कम उम्र में अर्जुन अवाॅर्ड मिलना बहुत बड़ी बात है। अवार्ड की घोषणा के बाद लग रहा है, मानो सपना सच हो गया।
विज्ञापन


लक्ष्मण अवार्ड के बाद अर्जुन अवाॅर्ड मिलने से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। लगातार सफलता ने सौरभ का ओलंपिक में टिकट पक्का कर दिया है। जिसके लिए वह घर पर ही रेंज में मेहनत कर रहे हैं। सौरभ ने इस सफलता का श्रेय माता बृजेश देवी, पिता जगमोहन सिंह, कोच अमित श्योराण और बड़े भाई नितिन चौधरी को दिया है।

बधाई देने वालों का तांता लगा
सौरभ को अर्जुन अवाॅर्ड मिलने की घोषणा के बाद बुधवार को कलीना में उसके आवास पर पूरे दिन बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता रणबीर दहिया, राजकुमार सांगवान, राजीव बालियान, वरुण, राहुल तोमर, सुबोध कुमार, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, अतुल प्रधान, चौधरी यशवीर सिंह हस्तिनापुर क्षेत्रीय अध्यक्ष रालोद ने उसे बधाई दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें