फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरात नहीं लाने के मामले में दो घंटे चली वार्ता, नहीं बन सकी सहमति

विज्ञापन
दौराला- दौराला थाने में आपस में वार्ता करते दोनों पक्ष। बरात नहीं लाने वाली खबर से संबं​धित फोट
विज्ञापन
लड़का पक्ष ने दो दिन का मांगा समय, विवाद नहीं निपटा तो बर्खास्तगी के लिए भेजी जाएगी रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। बीती दो नवंबर को 20 लाख रुपये दहेज में नहीं मिलने पर बरात नहीं लाने के मामले में बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस ने दौराला थाने में वार्ता के लिए बुलाया। लगभग दो घंटे चली वार्ता चली लेकिन सहमति नहीं बनी। लड़का पक्ष ने दो दिन का और समय मांगा है।
दो नवंबर को दौराला निवासी युवती की परतापुर के अछरोंडा गांव से बरात आनी थी। आरोप है कि यूपी पुलिस में तैनात अभिषेक 20 लाख रुपये दहेज में नहीं मिलने पर बरात लेकर नहीं पहुंचा था। दुल्हन व उसके परिजन देर शाम तक बरात का इंतजार करते रहे थे। बरात नहीं आने पर दुल्हन के पिता ने अभिषेक, उसके पिता गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने वार्ता के लिए दोनों पक्षों को थाने बुलाया। दोनों ओर से लगभग 40-40 लोग थाने पहुंचे। दो घंटे तक चली वार्ता के दौरान दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन सकी और लौट गए। हालांकि, लड़का पक्ष की ओर से दो दिन का और समय मांगा गया है। पुलिस ने दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि दो दिन में विवाद का निपटारा नहीं किया गया तो अभिषेक की यूपी पुलिस से बर्खास्तगी के लिए रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोनों पक्ष वार्ता के लिए आए थे परंतु सहमति नहीं बन पाई। दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें