दौराला। हाईवे पर आर्यवर्त अस्पताल के सामने बुधवार देर रात हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे पानीपत निवासी बाइक सवार शिवम की बाइक में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिवम घायल हो गया।
परिजनों के मुताबिक, शिवम बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान करने गया था। बुधवार देर रात वह पानीपत लौट रहा था। अस्पताल के सामने पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शिवम को गंभीर हालत में मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। परिजन जानकारी मिलने पर दौराला पहुंचे और तहरीर दी। परिजन घायल शिवम को अपने साथ रोहतक ले गए और वहीं अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ट्रक के बारे में जानकारी हासिल कर ली गई है। जल्द चालक को पकड़ लिया जाएगा।