फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तरावीह की नमाज में कहासुनी के बाद जमकर चले लाठी-डंडे, छह घायल; मारपीट का वीडियो वायरल

Tue, 04 Mar 2025 09:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद के फुलास अकबरपुर में तरावीह की नमाज में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देवबंद के फुलास अकबरपुर में तरावीह की नमाज के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें छह से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


फुलास अकबरपुर गांव में स्थित मस्जिद में तरावीह के दौरान कुछ युवकों में शोर करने से मना करने पर कहासुनी हो गई। बताया जाता है कि नमाज के बाद जैसे ही दोनों पक्षों के लोग मस्जिद से बाहर निकले उनके बीच फिर से बहस होने लगी। 

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसमें दोनों पक्षों के फारूक, महताब, अंजार, उवैस, शहबाज और शहजाद आदि घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। 
विज्ञापन


बाद में घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि इसमें दो लोगों को नाजुक हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, मारपीट की वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। 
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान हसनैन गौड़ ने बताया कि कहासुनी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस का कहना है दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें