फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भाजपा नेता के इंजीनियर भतीजे पर जानलेवा हमला, कार में तोड़फोड़, तीन पकड़े

Tue, 04 Mar 2025 12:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में भाजपा नेता के भतीजे पर जानलेवा हमला किया गया। दबंगों ने इस दाैरान बेगमपुल पर जमकर उत्पात मचाया और कार में तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भाजपा नेता जयकरण गुप्ता के भतीजे इंजीनियर हर्षित गुप्ता पर जानलेवा हमला किया गया। घटना बेगमपुल की है। थार, स्काॅर्पियों और तीन स्कूटी पर सवार होकर आए दंबगों ने जमकर उत्पात मचाया। हर्षित की कार में तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने हर्षित का मेडिकल कराया। आरोपी पूर्व सांसद के बेटे और रिश्तेदार बताए गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरु कर दी है। बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

जयकरण गुुप्ता अपने परिवार के साथ देवपार्क में रहते हैं। उनका भतीजा हर्षित गुप्ता मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। वह कार से बेगमपुल पर अपने गुप्ता स्टोर पर जा रहे थे। टीपीनगर थाने के पास एक ट्रक रुका हुआ था। इसके चलते कार आगे नहीं जा रही थी। पीछे से थार सवार कुछ दबंगों ने हाॅर्न बजाया। साइड नहीं मिलने पर दबंग हार्न बजाते रहे। शंभू नगर के पास हर्षित गुप्ता से थार में सवार लोगों से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान हर्षित ने टीपीनगर थाने में कॉल कर पुलिस को बुला लिया। उस समय मामला निपट गया, मगर जब हर्षित बेगमपुल पर गुप्ता किराना स्टोर पर पहुंचे तो आरोपी लाठी-सरिये लेकर थार, स्कार्पियो और तीन स्कूटी पर सवार होकर आए। उन्होंने हर्षित की कार में तोड़फोड़ कर दी और हर्षित के सिर में रॉड मार दी।

बीच-बचाव के लिए आए लोगों से भी मारपीट की गई। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। काफी देर तक बाजार में हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने मामला शांत कराया। आरोपी पक्ष के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया।

घटना के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए हर्षित के सिर में सात टांके लगाए गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट लगी है। आरोपियों की थार को भी सीज कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

साढ़े तीन किलोमीटर तक पीछा कर किया हमला
शंभू नगर के सामने से यह विवाद शुरू हुआ। हर्षित अपनी दुकान पर बेगमपुल पर पहुंचे तो साढ़े तीन किलो मीटर तक पीछा करते हुए आरोपियों ने हमला किया। बेगमपुल पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ तमाशबीन महज वीडियो बनाने में मशगूल दिखाई दिए।

45 मिनट तक चला हंगामा, पुलिस के सामने भी मारपीट
बेगमपुल पर करीब 45 मिनट तक हंगामा चला। सदर बाजार पुलिस पहुंची तो उसकेे सामने भी मारपीट की गई। इससे व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान आरोपी मौके से भागने लगे। पुलिस ने पीछा करके तीन आरोपियों को दबोच लिया। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें