फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। अहमदाबाद में पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के पिता-पुत्र घायल हो गए।
अहमदाबाद गांव निवासी अमित ने सरधना थाने पर दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने उसे रोक लिया। करीब एक वर्ष पहले हुए विवाद को लेकर दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। अमित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर अमित के पिता सुरेशपाल मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल पिता-पुत्र किसी तरह सरधना थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें