सहारनपुर में घर से गई छात्रा को पुलिस ने दूसरी छात्रा की मदद से बरामद कर लिया। दोनों छात्राएं कोतवाली में एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस दौरान थाने में जमकर हंगामा हुआ। परिजन युवतियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस इस मामले में एक युवक के पिता को भी जेल भेज चुकी है।
पढ़ें : दो सहेलियों को हुआ आपस में प्यार, शादी करने की जिद पर अड़ी, बखेड़ा
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा गंगोह में एक कालोनी में किराए के मकान में रह रही थी। जहां पर उसकी पड़ोस में रहने वाली दूसरी छात्रा से दोस्ती हो गई। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित एक कंपनी में नौकरी करने के लिए चली गई। कुछ दिन बाद छात्रा गंगोह में आकर दूसरी छात्रा से मिली और फिर वापस चली गई। एक सप्ताह बाद गंगोह से दूसरी छात्रा भी चंडीगढ़ चली गई। छात्रा के जाने के बाद परिजनों को संदेह हुआ कि चंडीगढ़ में रहने वाली छात्रा ने किसी की मदद से उनकी लड़की बहला फुसला लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/