फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में मिलीं दिल्ली से लापता दो सहेलियां, अनस-अजहर पर दुष्कर्म का आरोप और...

Fri, 27 Nov 2020 12:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली से लापता दो युवतियों को पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के भूमिया पुल से बरामद किया है। युवतियों ने दो युवकों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगा लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग मानकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी दो सहेलियां 24 नवंबर को घर से लापता हो गई थीं। परिजनों ने त्रिलोकपुरी थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ ही लिसाड़ी गेट के इत्तेफाकनगर निवासी अनस व अजहर पर अपहरण का शक जताया था। 

वहीं परिजन लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ आरोपियों के घर पहुंचे तो युवतियां नहीं मिलीं। गुरुवार सुबह दोनों युवतियों ने फोन पर परिजनों को भूमियापुल तिराहे पर होने की जानकारी दी। परिजन युवतियों को लेकर लिसाड़ी गेट थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


युवतियों ने बताया कि अनस और अजहर ने उनका अपहरण कर लिया था। उन्हें अज्ञात स्थान पर रखकर दो दिन तक दुष्कर्म किया। युवती के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने पर भी तहरीर दी है। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चलती बस में खौफनाक वारदात, कूदकर भागे बदमाश, यात्रियों में फैली दहशत, तस्वीरें
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि युवतियां लॉकडाउन के दौरान आरोपियों के पड़ोस में आकर किराए के मकान पर रही थीं। तभी से दोनों युवकों से युवतियों की जान पहचान हो गई थी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट प्रशांत कपिल ने बताया कि युवतियों की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें