फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोईया हटाने पर वन विभाग के दो प्रशिक्षुओं पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। वन विभाग के वानिकी प्रशिक्षण केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो प्रशिक्षुओं पर बृहस्पतिवार शाम कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों प्रशिक्षु घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वन विभाग के अधिकारी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। घायल प्रशिक्षु अविनाश कुमार जनपद प्रयागराज और प्रीत कुमार निवासी जनपद प्रतापगढ़ हैं।
घायल प्रीत कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु है और मेस कमेटी का सदस्य है। प्रशिक्षण केंद्र में कस्बे का संदीप रसोइया का काम करता था। सभी प्रशिक्षु पिछले काफी दिनों से खाना अच्छा न बनने की शिकायत कर रहे थे तथा रसोइये को बदलने की मांग कर रहे थे। सभी ने सहमति जताते हुए बृहस्पतिवार की प्रात: रसोइये को हटा दिया। उस समय वह अविनाश व प्रीत को धमकी देकर गया था कि तुम्हारी वजह से मेरी नौकरी जा रही है, मैं तुम्हें नहीं छोडूंगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय अविनाश और प्रीत कस्बे के बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे थे। वह राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के मुख्य द्वार के सामने पहुंचे तो पीछे से संदीप व उसके अन्य तीन अज्ञात साथी आए और लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें अविनाश के सिर व प्रीत के कंधे में चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय व वानिकी प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी विधान चंद भी थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। वन संरक्षक आदर्श कुमार व एसडीओ वन अंशु चावला ने घायलों का हाल जाना। सीओ का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें