फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि कैंपस में दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मान्यता विभाग सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेजों के कर्मचारी एवं संचालक आते हैं कार्यालय में
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दूसरे कर्मचारियों में दहशत है। दोनों कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है। वहीं, मान्यता विभाग के 12 से ज्यादा कर्मचारी होम क्वारंटीन कर दिए गए हैं। मान्यता विभाग के दफ्तर को सैनिटाइज करने के बाद सील कर दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मान्यता विभाग में कार्यरत कर्मचारी नरेंद्र की शुक्रवार दोपहर कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसके परिजन और संपर्क में आने वाले कई कर्मचारियों का टेस्ट कराया। नरेंद्र के संपर्क में आने वाले उसके भांजे एवं विवि में ही कर्मचारी युवराज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह रजिस्ट्रार के घर रसोइया है। गनीमत रही कि वह रजिट्रार के संपर्क में नहीं आया। दोनों कर्मचारियों के बाद मान्यता विभाग के 12 से ज्यादा कर्मचारियों को अधिकारियों ने तुरंत होम क्वारंटीन कर दिया। मान्यता विभाग को सैनिटाइज कराने के बाद सील कर दिया है। वहीं, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दो दिन विश्वविद्यालय बंद रहेगा। इस बाबत सोमवार को निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें