फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर में दर्दनाक हादसा, चीनी से लदा ट्रक बेकाबू होकर पलटा, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Sat, 07 Nov 2020 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
accident in bijnor - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नहटौर कोतवाली मार्ग पर चीनी से भरे ट्रक के पलटने के दौरान बाइक सवार दो युवकों की दबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी से शवों को निकलवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र में अनिल पुत्र वेद प्रकाश निवासी हिंदू कॉलोनी 32 वर्ष, हामिद पुत्र मोहम्मद हनीफ 35 वर्ष,सलमान पुत्र खलील 26 वर्ष निवासी मोहल्ला मोबिन नगर बाइक से अपने घर जा रहे थे। जहां नहटौर कोतवाली मार्ग पर गांव सीकरी बुजुर्ग के सामने अचानक चीनी का ट्रक पलट गया जिसकी चपेट में तीनों बाइक सवार आ गए।

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से चीनी की बोरी हटवाकर ट्रक को खाली कराया और शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


बताया गया कि दोनों मृतक किसी काम से अमरोहा गए थे। लौटते समय गांव सीकरी बुजुर्ग के सामने हादसे का शिकार हो गए।

कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का चालक ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को मौके से हटवाया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें