फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Sat, 19 Sep 2020 04:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शामली
विज्ञापन
परिजनों ने हाईवे किया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली में शनिवार को अपने गांव मुंडेट लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की मेरठ करनाल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक दोनों को खींचता हुआ काफी दूर तक ले गया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और क्रोध जताते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर मौजूद है। ग्रामीणों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह हंगामा करते रहे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मुंडेट निवासी आशीष (18) पुत्र सुदेश तथा वासु (17) पुत्र पाली शामली में अलग-अलग दुकानों पर काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर दोनों बाइक से अपने गांव खाना खाने के लिए जा रहे थे। मेरठ-करनाल हाईवे से गांव की ओर मुड़ते हुए पीछे से आ रहे ट्रक उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया।

हादसे में बाइक सवार आशीष और वासु दोनों की मौत हो गई।  वहीं घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीण आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें