फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को भारत लाने के लिए दर-दर भटक रहा परिवार, मलेशिया में करता है नौकरी, पढ़िए पूरा मामला

Sat, 19 Sep 2020 02:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक परिवार पिछले डेढ़ माह से दर-दर भट रहा है। पीड़ित परिवार अपने बेटे को मलेशिया से भारत लाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और राज्य व केंद्र सरकार से मांग कर रहा है। उनका बेटा अजय कुमार 2019 से मलेशिया के जिला कलंग शहर बांद्रापुत्रा में टॉप ए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता है।

विज्ञापन


बताया गया कि उसकी काफी दिनों से तबीयत खराब चल रही है, जिसको लेकर परिवार अपने बेटे को देश में लाने की मांग कर रहा है। लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है। वे दर-दर भटक रहे हैं।

अमर उजाला से बयां किया दर्द
हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव बस्तोरा निवासी शिव कुमार ने शनिवार को अमर उजाला को बताया कि उनका बेटा अजय कुमार 2019 से मलेशिया के जिला कलंग शहर बांद्रापुत्रा में टॉप ए प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य कर रहा है। अब वह काफी दिनों से गंभीर रूप से बीमार है। बीमारी के चलते उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिस कारण वह अपने घर आना चाहता है। लेकिन वहां की सरकार उसका सही से इलाज नहीं करा रही है और ना ही भारत आने के लिए कोई व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन


परिवार का कहना है कि वह इतना बीमार है कि अगर कुछ दिन और वहां रहा तो उसका बचना संभव नहीं है। इसलिए परिजन रोते-बिलखते अपनी जमीन और घर गिरवी रखकर प्रशासनिक अधिकारियों से अपने बेटे को भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मेरठ: लाल कुर्ती में पुलिस का छापा, 30-30 किलो चरस और गांजा बरामद, तीन आरोपी दबोचे
विज्ञापन


बताया गया कि यह सिलसिला लगभग पिछले डेढ़ माह से चल रहा है, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। भारत सरकार से उनकी मांग है कि मलेशिया में फंसे उनके बीमार बेटे अजय कुमार को तत्काल भारत लाने की व्यवस्था की जाए। जिससे उसकी जान बच सके।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें