फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: थ्री व्हीलर पर गिरा बिजली का खंभा, दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 05 Nov 2018 07:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर न्यूज
विज्ञापन

कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से सड़क किनारे खड़ा बिजली का खंभा टूटने से यह हादसा हुआ। खंभा टूटकर यात्रियों से भरे थ्री व्हीलर पर गिर पड़ा। हादसे में दो ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना से मृतक के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बुढ़ाना कस्बे का रहने वाला सद्दाम थ्री व्हीलर चलाता है। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे सद्दाम बुढ़ाना से कांधला जा रहा था। उसके थ्री व्हीलर में करीब 8-10 यात्री थे। बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर गांव जोगियाखेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे खड़े सीमेंट वाले बिजली के खंभे को टक्कर मार दी। पुराल से भरी ट्राली की टक्कर से खंभा टूट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सद्दाम के थ्री व्हीलर पर खंभा गिर गया।

विज्ञापन

थ्री व्हीलर पर पीछे खड़े तीन यात्री शाहनवाज (16) पुत्र इंतजार निवासी जौला, फुरकान व कुर्बान निवासी जोगियाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टर ट्राली का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी 100 व फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर अवस्था में तीनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल फुरकान व कुर्बान को मेरठ रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सीएचसी की ओर दौड़ पड़े। फुगाना पुलिस ने बताया कि शाहनवाज के परिवार वाले उसके शव को गांव में ले गए। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम करवाने व रिपोर्ट दर्ज करवाने से मना कर दिया। उधर, गंभीर हालत में कुर्बान की भी मेरठ चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर फुगाना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें