फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: सुनील राठी समेत कई बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में नहीं किया पेश

Mon, 05 Nov 2018 06:58 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कुख्यात सुनील राठी को ले जाती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

दस लाख के इनामी रहे बदमाश अमित भूरा फरारी प्रकरण में मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी सुनील राठी समेत कई बदमाशों को पुलिस न्यायालय में पेशी पर लेकर नहीं आई। जबकि पुलिस ने राठी के भाई सहित तीन आरोपी न्यायालय में पेश किए। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर जनपद के सरनावली निवासी कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा को उत्तराखंड पुलिस 15 दिसंबर 2014 को बागपत न्यायालय में पेशी पर लेकर आ रही थी। सिसाना गांव के पास मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी सुनील राठी गैंग के बदमाशों ने पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर भूरा को पुलिस कस्टडी से भगा ले गए। बदमाश दो एके-47, कारबाइन भी लूट ले गए। इस मामले में सुनील राठी समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पंजाब के पटियाला पुलिस ने अमित भूरा को गिरफ्तार किया। अब वह पटियाला जेल में बंद है। 

वहीं इस प्रकरण में सोमवार को बदमाशों की न्यायालय में पेशी थी। तिहाड़ जेल दिल्ली से कुख्यात सुनील राठी, नीरज बवाना, पटियाला जेल से अमित भूरा को पुलिस पेशी पर लेकर नहीं आई। जबकि जिला कारागार में बंद राठी के भाई अरविंद, नवीन व तिहाड़ जेल दिल्ली से दिनेश टापा को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कई नामा बदमाशों के आने की सूचना पर कचहरी परिसर पुलिस छावनी बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
कुख्यात अमित भूरा फरार प्रकरण में दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को भी पुलिस ने 120 बी का आरोपी बनाया था। उसके बाद गिरफ्तार किया। वह नौ महीने तक जिला कारागार में बंद रहा। एक माह पहले पूर्व विधायक दिल्ली के सफदर गंज अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस उसे आज तक नहीं ढूंढ पाई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूर्व विधायक की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें