फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह की जानकारी देते सीओ सरधना व पकड़े गए दो आरोपी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार सुबह तीन बजे मुखबिर की सूचना पर नानू गंगनहर पुल के पास ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के दो सदस्यों को गाड़ी सहित पकड़ लिया। जबकि उसके चार साथी फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक लोडर व अन्य औजार बरामद किए है। पूछताछ में आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को करना कबूला है।
विज्ञापन

कोतवाली पर प्रेसवार्ता में सीओ पंकज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार मलिक ने बताया कि गुरुवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी करने वाला गिरोह नानू गांव के जंगल में है। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर बदमाश भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि उनके चार साथी बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी कर कॉपर के तार को बेच दिया करते थे। वह सरधना व आसपास आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने बदमाशों से एक लोडर, कॉपर तार, विद्युत तार व औजार समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। सीओ पंकज कुमार के मुताबिक फरार आरोपियों के लिए दबिश दी गई है। जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
ये हैं आरोपी-
पकड़े गए आरोपी नौशाद पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला शेखान, सरधना व सुरेंद्र पुत्र हरिदास निवासी गांव मेहरमती गणेशपुर बताया। फश्रार आरोपी संजय कश्यप पुत्र सूरजमल, रणदीप पुत्र हरिदास निवासी मेहरमती गणेशपुर, फैजल पुत्र तोफीक निासी खिर्वा जलालपुर, नूरा उर्फ नूरे कबाड़ी, बच्चा पार्क मेरठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें