सरधना। रुके वेतन व ज्वाइनिंग लेटर न मिलने पर दोबारा से धरने पर बैठे संविदाकर्मी तीन दिन के आश्वासन पर काम पर लौट आए हैं। कर्मियों ने समस्या का समाधान न होने पर फिर से हड़ताल शुरू कर देने की बात कही है।
संविदाकर्मियों के मुताबिक बेसिक कंपनी द्वारा टेंडर का समय 31 दिसंबर को पूरा हो गया था। काफी संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिला। वहीं, आगामी ज्वाइनिंग लेटर भी नहीं दिए गए है। जिसको लेकर संविदाकर्मियों ने हड़ताल की थी। आश्वासन पर लौट आए थे। तय समय में मांग पूरी न होने पर कर्मियों ने तीन दिन पहले दोबारा से हड़ताल शुरू कर दी थी। जिसको लेकर विद्युत निगम की व्यवस्था बिगड़ गई। शुक्रवार को कंपनी के सुपरवाइजर ललित द्वारा फिर से समस्या के समाधान के लिए तीन दिन का समय मांगा है। आश्वासन पर संविदाकर्मी हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आए हैं। इस मौके पर प्रभात, महताब, दुष्यंत, नितिन, मंगत व विजय आदि मौजूद रहे।