फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बीच सड़क पर आपस में भिड़े युवक युवतियां, बाल पकड़कर घसीटा, भीड़ ने बमुश्किल छुड़ाया

Thu, 05 Nov 2020 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधी कॉलोनी में बुधवार दोपहर बाद दो युवक व दो युवतियां एक-दूसरे के साथ बीच सड़क पर भिड़ गए। दोनों युवक-युवतियां अलग-अलग वहां पहुंचे थे, जिनके बीच पहले सड़क किनारे किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवक व दोनों युवतियों के बीच आपस में जमकर मारपीट हो गई, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान दोनों युवतियों ने एक-दूसरे के बाल खींचकर जमकर एक-दूसरे को बीच सड़क पर भी घसीटा, जिन्हें आसपास के लोगों व दुकानदारों ने बमुश्किल छुड़ाते हुए अलग-अलग किया।

सूचना पर चौकी गांधी कॉलोनी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक व दोनों युवतियां वहां से रफूचक्कर हो गए। इस संबंध में फिलहाल किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


महिला ने लगाई कार्रवाई की गुहार
शहर से सटे गांव निवासी महिला ने बुधवार को पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी जमीन व मकान पर अवैध रूप से कब्जा करने के फिराक में हैं।

इसके चलते आरोपियों द्वारा लंबे समय से महिला व उसके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पूर्व उसने अपना मकान गांव की ही महिला को बेच दिया है, जिसे आरोपी कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें