फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत देने वाले मौलाना को मस्जिद से निकाला

Thu, 05 Nov 2020 12:26 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मस्जिद में पढ़ा हनुमान चालीसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत में सौहार्द और भाईचारे के नाम पर विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र पढने की इजाजत देने वाले मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया गया है। मौलाना अपना सामान लेकर गाजियाबाद के लोनी चला गया। गुपचुप तरीके से मुस्लिस समाज के लोगों की बैठक में यह फैसला हुआ। मौलवी के समर्थन में हिंदू समाज के लोग पंचायत करने की तैयारी में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के विनयपुर गांव में भाजपा नेता मनुपाल बंसल ने मंगलवार को मस्जिद में मौलाना अली हसन से इजाजत लेने के बाद भाईचारे के लिए मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ किया था। मौलाना अली हसन ने इसकी इजाजत दी थी।  

हनुमान चालीसा के पाठ को फेसबुक पर भी लाइव किया गया। गायत्री मंत्र भी पढ़ा गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही थीं। बुधवार को मामले में नया मोड़ तब आया जब मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


गोपनीय तरीके से बैठक हुई और मौलाना को मस्जिद से निकाल दिया गया। मौलाना गाजियाबाना के लोनी में चला गया है। उधर, मनुपाल बंसल का कहना है कि यह गलत है। मौलाना ने तो भाईचारे का संदेश दिया था।
विज्ञापन



नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें