दिल्ली पुलिस के सिपाही शशांक उर्फ शैंकी की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर, 13 मार्च को बुढ़ाना में घायल हुए सिपाही रेनू कुमार ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बागपत जनपद में थाना प्रभारी के मुताबिक कस्बा निवासी शशांक के पिता वीरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में थे। एक वर्ष पूर्व हार्टअटैक से उनकी मौत हो गई थी। शशांक को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। दिल्ली में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अवकाश पर वह बुधवार को बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली कैंट के समीप सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से माता राजबाला का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी एक बहन अपूर्वा गाजियाबाद में पढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, शोक में डूबा गांव, रोहित के कंधों पर थी पूरे परिवार की जिम्मेदारी
उधर, 13 मार्च को दाहा निवासी रेलवे पुलिस का सिपाही रेनू बहन मुकेश कुमारी के साथ बाइक से दवाई लेने के लिए बुढ़ाना जा रहा था। बुढ़ाना के समीप उसकी बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई थी। इसमें दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों घायलों को मेरठ भर्ती कराया गया था। मंगलवार को मुकेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से परिवार में मचा कोहराम मचा हुआ है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/