संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार नितेष सैनी, सीओ पंकज लवानिया ने लोगों की शिकायतों को सुना। दो शिकायतें आईं, मौके पर किसी की भी निस्तारण नहीं हो सका। थाना समाधान दिवस में भाकियू किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा दी गई शिकायत में बताया कि गांव सठला से अगवानपुर जाने वाले मार्ग पर मध्य गंग नहर का पुल ठेकेदार द्वारा तोड़ दिया गया है। इसका निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इस मार्ग आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। इस कारण मवाना चीनी मिल ने गांव भिडवारा, नासरपुर, सिखेडा, ऐंची आदि को गन्ना आपूर्ति केंद्र देने से मना कर दिया है। 3 नवंबर से मिल शुरू होने जा रहा है। इस कारण उक्त गांवों के गन्ना किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पडेगा। इस रास्ते पर मध्य गंग नहर पर दो या तीन दिन में अस्थायी पुल बनवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है। पत्र पर जिलाध्यक्ष नवनीत चौहान, अवनीत रावल, धूप सिंह चौहान, महकार, राहुल कुमार, जंयत नागर, गौरव, अजय आदि के हस्ताक्षर थे।
वहीं, मोहल्ला तिहाई जुड्डी निवासी अफजाल ने शिकायत में कहा कि सरकारी रास्ते पर दबंगों ने अवैध निर्माण कर लिया है। इससे रास्ता काफी तंग हो गया है। उक्त रास्ता कब्रिस्तान, श्मशान, पंडित वाला बाग मंदिर को जाता है। पैमाइश कराकर रास्ते से अवैध निर्माण हटवाने की मांग की।