मेरठ जनपद में मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराड़ा में शनिवार को एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार के दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
ऐसे हुआ हादसा
गांव अजराड़ा निवासी हसन पुत्र अब्दुल खेती का कार्य करता है। हसन के पांच बेटे और एक बेटी हैं। वहीं, शनिवार दोपहर के समय उसका तीसरे नंबर का नौ वर्षीय बेटा शियान छत के पंखे का विद्युत तार बोर्ड में लगा रहा था। तभी नीचे खेल रहे उसके छोटे भाई मोईन (5) ने एक तार पकड़ लिया। इस बीच शियान ने जैसे ही बोर्ड में एक तार लगाया तो मोईन को करंट लग गया। करंट ने उसे जकड़ लिया। इसके बाद जैसे ही शियान ने उसे बचाने का प्रयास किया तो करंट ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।
यह भी पढ़ें: बिखर गए सपने: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां बेहोश, सदमे में पिता, गांव में मातम, नहीं जले घरों के चूल्हे