फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन, एक ही स्थान पर एक वाहन के दो चालान

Fri, 27 Jun 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शासन स्तर से पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। आरक्षण के लिए जनगणना के आंकड़े पोर्टल पर फीड हो रहे हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर आरक्षण का गणित तय होगा। प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण स्थानीय स्तर से तय होता रहा है, जबकि ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण शासन स्तर से तय किया जाता है।
विज्ञापन


जिले में 884 ग्राम पंचायतें हैं। जनगणना न होने के चलते वर्ष 2011 की जनसंख्या के अनुसार ही आरक्षण तय किए जाएंगे। जिले की सभी ग्राम पंचायतों की जनसंख्या का डाटा तैयार किया जा रहा है। इन आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। अगले वर्ष जनवरी-फरवरी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। मई माह में ही शासन ने ग्राम पंचायतों के परिसीमन के आदेश दिए थे। जिले में कोई भी नई ग्राम पंचायत नगर निकाय में शामिल नहीं हुई है। 2021 में हुए चुनाव से पहले जिले की तीन ग्राम पंचायतों को नगर निकायों में शामिल किया गया था।


- वर्ष 2021 में 18,54,991 मतदाता थे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पिछली बार 1854991 मतदाता पंजीकृत थे। विकासखंड रामपुर मनिहारान में 113820 मतदाता, साढ़ौली कदीम 143336, देवबंद में 164148, नानौता में 131816 मतदाता पंजीकृत थे। इसी तरह मुजफ्फराबाद में 215906, सरसावा में 189355, नकुड़ में 160825, पुंवारका में 187737, गंगोह में 209102, बलियाखेड़ी ब्लाॅक में 168059 व नागल ब्लाॅक में 170887 मतदाता पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

- वर्तमान में पंचायत सीटों की स्थिति

ग्राम पंचायतों की संख्या 884

पंचायत वार्डों की संख्या-11210

क्षेत्र पंचायत में वार्ड 1206

जिला पंचायत वार्ड49
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें