वहीं, इसी गांव के सुंदर पाल ने बताया कि 15 अप्रैल को उसने भाभी निर्मला को राजेश शर्मा के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉ. सत्या शर्मा ने अल्ट्रासाउंड कर उसके पेट में रसौली होने की बात बताकर ऑपरेशन करने की बात कही। आरोप लगाया कि राजेश शर्मा और पत्नी सत्या शर्मा ने उसका ऑपरेशन कर 68 हजार रुपये वसूले, लेकिन तबीयत में सुधार होने के बजाय उसका स्वास्थ्य और गिरता चला गया। बाद में उन्होंने 30 अप्रैल को निर्मला को ऋषिकेश में स्थित एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि निर्मला कैंसर की बीमारी से पीड़ित है। सुंदर पाल का आरोप यह भी है कि जब उसने इस बारे में राजेश शर्मा से बात की तो उसने उसके साथ अभद्रता की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे वहां से भगा दिया।
मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था शिकायतकर्ता
दुगचाड़ा गांव निवासी कुलवीर को पुलिस ने डॉ. राजेश शर्मा से रंगदारी मांगने के मामले में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा। उसके साथ ही शिवपुर गांव निवासी उपेंद्र की भी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और लाइसेंसी पिस्टल की भी बरामदगी दिखाई। अब पुलिस ने कुलवीर की शिकायत पर राजेश शर्मा के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/