फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोहरे का कहर, दो बसों में भीषण भिड़ंत, मची चीख-पुकार, दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Thu, 28 Jan 2021 11:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी मेरठ: दो बसों में टक्कर हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरूरपुर में मेरठ-बड़ौत रोड पर खिवाई पुलिस चौकी के पास घने कोहरे के कारण गुरुवार सुबह दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बसों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में दोनों बसों के लगभग दो दर्जन से अधिक यात्री जख्मी घायल हो गए हैं। इनमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा दोनों बस क्षतिग्रस्त हो गई है। 

विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ-बड़ौत रोड पर खिवाई पुलिस चौकी के पास आज सुबह करीब 10 बजे रोडवेज की अनुबंधित बसों में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के आगे से परखच्चे उड़ गए और सीटें उखड़ कर एक दूसरे के ऊपर जा गिरी। दोनों बसों के अंदर खून फैला हुआ था। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। यह सड़क हादसा घने कोहरे के कारण दिखाई न देने के चलते हुआ है। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में हिंसा के बाद मेरठ जोन में हाई अलर्ट, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार एक रोडवेज बस के चालक कपिल निवासी भदौड़ा सहित कई लोगों की हालत नाजुक बताई गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद काफी देर तक जाम भी लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर वाहनों का आवागमन कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें