फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टेंट व्यापारी सोहनलाल के पेट में दो व जांघ में एक और बेटे विकास के दिल में धंसी मिली एक गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या तीन-तीन गोली मारकर की गई थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ। व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल के पेट में दो और जांघ में एक गोली मिली है, जबकि बेटे विकास अग्रवाल के कंधे में लगी गोली दिल में धंसी मिली। वहीं उसको दो गोली लगने के बाद बाहर निकल गई थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को दुकान पर बैठे टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल पर हिस्ट्रीशीटर वरुण ने काउंटर के पास खड़े होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इसी बीच घर से बाहर निकलकर आया उनका बेटा विकास भी बदमाशों से भिड़ गया। वरुण के साथ आए दूसरे बदमाशों ने कई गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। मंगलवार देर रात तीन चिकित्सकों के पैनल ने दोनों का पोस्टमार्टम किया और उसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई।
पुलिस के अनुसार व्यापारी के पेट में तीन गोली लगने के तीन निशान मिले, जिसमें दो गोली पेट के अंदर मिल गईं और तीसरी गोली पेट में लगने के बाद जांघ में चली गई थी। उनके बेटे विकास अग्रवाल को भी तीन गोली लगी मिलीं। इसमें एक गोली हाथ में लगकर बाहर निकल गई। दूसरी गोली भी कमर में लगकर बाहर निकल गई। इसके अलावा तीसरी गोली कंधे में लगी, जो विकास अग्रवाल के दिल में धंसी मिली। इन सभी गोलियों को पोस्टमार्टम में निकाला गया।
विज्ञापन

-

-
कई थानों की पुलिस तैनात रही, पैदल मार्च निकाला
बड़ौत। बस अड्डे पर मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड के बाद छपरौली, रमाला, दोघट, बिनौली, सिंघावली अहीर थानों का पुलिसबल तैनात कर दिया गया। बृहस्पतिवार को बड़ौत में चौराहों समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिसबल तैनात रहा। इसके बाद बुधवार शाम एसपी सूरज कुमार राय समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिसबल के साथ पैदल मार्च निकाला। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा टेंट व्यापारी के घर के बाहर भी पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

बड़ौत में होगा हिस्ट्रीशीटर वरुण का अंतिम संस्कार
लुहारी गांव के रहने वाले प्रमोद कुमार ने बताया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार सुबह उनके भतीजे हिस्ट्रीशीटर वरुण का शव कोताना रोड स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद बड़ौली रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें