फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हत्या के विरोध में व्यापारियों में गम व गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत में टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या को लेकर बुधवार को जिलेभर के व्यापारियों में गम और गुस्सा दोनों दिखाई दिए। इस गम व गुस्से के साथ ही व्यापारियों ने बागपत, बड़ौत में कई घंटे तक धरना भी दिया। बागपत में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर व्यापारियों को मामले में कड़ी कार्रवाई और व्यापारियों की सुरक्षा का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। वहां से कई व्यापारी बड़ौत में पीड़ित व्यापारी के घर भी पहुंचे। वहीं बड़ौत में नेहरू मूर्ति एक घंटा धरना देकर व्यापारियों ने पीड़ित व्यापारी के घर जाकर दुख साझा किया। बड़ौत में बस अड्डे पर मंगलवार शाम को टेंट व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या से व्यापारियों के सब्र ने जवाब दे दिया। इस घटना के विरोध में बुधवार को जिलेभर के व्यापारी एकत्र हो गए। व्यापार संघ के सभी पदाधिकारियों ने बातचीत करके दुकानें नहीं खोलने का निर्णय लिया। बड़ौत में बाजार पूरी तरह बंद रहा तो बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी में दोपहर करीब 12 बजे बाजार खोल दिया गया। इस कारण ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ी। अहैड़ा से आए कालूराम, सिसाना के राजू, गौरीपुर के बिरम सिंह को बाजार बंद होने के कारण वापस लौटना पड़ा। उद्योग व्यापार मंडल के सचिव संजय रूहेला के अनुसार बुधवार को बड़ौत, बागपत और अग्रवाल मंडी टटीरी के बाजार बंद होने से 50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने बताया कि पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है और पुलिस पर सभी ने विश्वास जताया है। घटना में शामिल बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग किया जाएगा। बृहस्पतिवार को बाजार खोला जाएगा। अगर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई तो बृहस्पतिवार को बैठक करके व्यापारी आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे और बाजार बंद करने पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें