संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव पोहल्ली में शादी समारोह में आए सलमान और फरमान के साथ आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की बहन नरगिस ने आरोपी आमिर, इकबाल, इमरान, रोजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नरगिस ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसके भाई गांव पोहल्ली में एक शादी समारोह में आए थे। जब वह खाना खा रहे थे तो आरोपियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर दी। जब उन्होंने गाली का विरोध किया तो आरोपियों ने सलमान व फरमान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमला में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देरक मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।